⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती थाना लालगंज में लापरवाही पर, चौकी प्रभारी और सिपाही भये सस्पेंड.

 



थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -- लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में हुए चर्चित लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी रखौना और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही व शिथिलता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं।


पुलिस अधीक्षक बस्ती ने क्षेत्राधिकारी रुधौली की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन चौकी प्रभारी रखौना उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह तथा चौकी पर बीपीओ के पद पर तैनात आरक्षी अमरजीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुट विभागीय जांच भी शरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि क्षेत्र में विवाद और मारपीट की घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही बीट सूचना को संबंधित पुलिस ऐप पर दर्ज कराने में भी गंभीर लापरवाही बरती गई। पुलिस विभाग का मानना है कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाती तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था।


पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आगे भी  कार्यवाही की जााग्गी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...