सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में शुक्रवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार राय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जीवन लाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार एवं प्रभारी सचिव सुधीर कुमार पासवान के द्वारा संयुक्त रुप से नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं तस्करी के विरुद्ध अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पारा विधिक स्वयं सेवकों के साथ शपथ लिया गया। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि हम सभी नशीली दवाओं का दुरुपयोग नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों एवं परिचितों को भी नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। हम सभी अपने कार्यालय परिसर को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त रखेंगे। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिजेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में न्यायालय कर्मी एवं अधिवक्ताओं द्वारा शपथ लिया गया। प्रभारी जिला जज ने कहा कि मादक दवाओं का बढ़ता प्रयोग एवं उसकी अवैध तस्करी आज अंतराष्ट्रीय समस्या का रुप धारण कर चुका है।
विशेष रुप से आज के युवा पीढ़ी नशा के तस्करों की बढ़ती धन लिप्सा का शिकार बन रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बढ़ते अपराध एवं सामाजिक विघटन पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट कराने एवं इस जघन्य अपराध के दुष्प्रभाव से आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए 26 जून को मादक पद्रार्थों के सेवन एवं दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध विश्व औषधी दिवस अथवा अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। मौके पर रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद सिंह उर्फ मारकण्डे सिंह, रोहतास बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मुक्ति नारायण तिवारी एवं सचिव अनिल कुमार सहित अधिवक्तागण, न्यायालयकर्मी, पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।


Post a Comment