सासाराम (रोहतास) शहर के प्रभाकर मोड़ स्थित डीएसपी आवास के समीप 'डोरेमोन गैजेट टॉयज' का भव्य शुभारंभ समाजसेवी के हाथों किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने इसे बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने वाली सराहनीय पहल बताया। दुकान के संचालक अंकुर तिवारी ने बताया कि यहां रोबोटिक किट, एजुकेशनल टॉयज, साइंस लर्निंग किट, ब्रेन डेवलपमेंट गेम्स, पजल, क्रिएटिव लर्निंग सामग्री तथा बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले आधुनिक शैक्षणिक उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देने, विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से इस केंद्र की शुरुआत की गई है। संचालक के सहयोगी रॉकी ने बताया कि दुकान में गुणवत्ता, नवीनता और ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक और मानसिक विकास से जुड़े आधुनिक खिलौनों एवं लर्निंग प्रोडक्ट्स के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि 'डोरेमोन गैजेट टॉयज' केवल खिलौनों की दुकान नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने वाला एक आधुनिक लर्निंग सेंटर है। यहां उपलब्ध शैक्षणिक और रोबोटिक खिलौने बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने में सहायक होंगे। लोगों ने अंकुर तिवारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र आने वाले समय में सासाराम और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों के लिए सीखने और प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र बनेगा।
सासाराम में बच्चों की प्रतिभा को नई उड़ान देगा 'डोरेमोन गैजेट टॉयज.
ATH NEWS 11
0

Post a Comment