⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा किसान मोर्चा नेता ने झारखंड सरकार से शुरू करने की रखी मांग आखिर क्या पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य के अन्नदाता किसान एक ओर प्राकृतिक परिस्थितियों की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान महंगे दामों पर खाद एवं बीज खरीदकर खेती की पूरी तैयारी कर चुके हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से बुवाई शुरू नहीं हो सकी है।


उन्होंने कहा कि खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले आद्रा नक्षत्र का समय समाप्त होने की ओर है, फिर भी अधिकांश क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। किसानों ने उधार एवं ब्याज पर पैसा लेकर धान, मक्का, तिल एवं अन्य खरीफ फसलों के बीज खरीदे हैं और अब बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।


रामलाला दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि मौसम पूर्वानुमान में लगातार भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर वैसी स्थिति नहीं बन रही है, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश से अधिक आकाशीय बिजली की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों की जान भी जा रही है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को गांव-गांव में आकाशीय बिजली निरोधक यंत्र लगाने की पहल करनी चाहिए, ताकि जनहानि को रोका जा सके।


भाजपा किसान मोर्चा नेता ने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों के हित में झारखंड सरकार को सूखाड़ प्रभावित घोषित कर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही किसानों को मोटे अनाज सहित वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देने की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...