⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 68 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरों पर लौटी मुस्कान।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर आम लोगों के चेहरों पर खुशी वापस लाने में कामयाब रही है। जिले के विभिन्न थानों और ओ०पी० आउटपोस्ट क्षेत्रों में आम नागरिकों के मोबाइल गुम होने या चोरी होने के संबंध में दर्ज कराए गए सनहा शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

​Tech. Team और CEIR पोर्टल का मिला साथ

​वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के कुशल निर्देशन में जिले के सभी थानों में एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आधुनिक तकनीक और केंद्र सरकार के CEIR Portal (Central Equipment Identity Register) का बेहतरीन उपयोग किया। कड़े प्रयास के बाद टीम ने कुल 68 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता पाई। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,50,000 (बीस लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है।

​वास्तविक धारकों को सौंपे गए मोबाइल ​बरामद किए गए सभी मोबाइलों को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों मालिकों को पहचान स्थापित करने के बाद सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल और उसमें सुरक्षित डेटा वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने गया पुलिस के इस त्वरित और सराहनीय कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

​गया पुलिस द्वारा आम जनता के हित में इस तरह के प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस अपराधियों और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रतिबद्ध है।



गया पुलिस प्रशासन

​गया पुलिस की आमजनों से अपील

​इस मौके पर गया पुलिस ने आम नागरिकों से एक महत्वपूर्ण अपील भी की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो वे तुरंत अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR Portal पर भी इसकी ऑनलाइन शिकायत जरूर दर्ज करें। ऐसा करने से तकनीकी टीम को मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने में काफी आसानी होती है, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना खत्म हो जाती है और उसके रिकवर होने के चांस बढ़ जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...