⚡ ब्रेकिंग News

दो बूंद जिंदगी की खुराक दी गई आखिर कहां कहां आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत में रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान पंचायत के विभिन्न केंद्रों पर कुल 311 बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत पुराना पंचायत भवन मझिगावां बस्ती में 148 बच्चों, नवडीहवा केंद्र पर 54 बच्चों, आजाद नगर चौपाल में 75 बच्चों तथा भेलवा खाड़ी केंद्र पर 34 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहियाओं ने घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया तथा बच्चों को समय पर दवा पिलाने की अपील की।

इस अवसर पर सहिया ऊषा शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिन बच्चों को अब तक पोलियो की खुराक नहीं मिल सकी है, वे नजदीकी बूथ पर पहुंचकर अपने बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...