⚡ ब्रेकिंग News

मोहर्रम पर्व पतिला कर्बला मैदान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन, कोशियारा टीम बनी विजेता।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतिला पंचायत के कर्बला मैदान में शनिवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर अंसार कमिटी, पतिला के तत्वावधान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पतिला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे तथा विशिष्ट अतिथि कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सह बड़िहा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, एएसआई विनय माझी, दंडाधिकारी देव कुमार, पूर्व बीडीसी आशिक अंसारी एवं तौकीर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और हुसैनी जज़्बे को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन और दंडाधिकारी की टीम मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित करती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मोहर्रम के अवसर पर पतिला कर्बला मैदान में इस प्रकार की पारंपरिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जो क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देती है। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन से लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाने और आपसी मतभेद दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रतियोगिता में  कोशियारा, चमरही ,और बेलाबार की तीन टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम को अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया। चमरही की टीम ने तलवारबाजी, लाठीबाजी सहित कई हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया। इसके बाद कोशियारा टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।



प्रथम विजेता कोशियारा टीम को ₹5,100 नकद एवं सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चमरही टीम को ₹3,100 नकद और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर रही बेलाबार टीम को ₹2,100 नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा एक अन्य टीम ने 20 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर विशेष खेलों का प्रदर्शन किया, जिसे प्रोत्साहन स्वरूप ₹1,100 प्रदान किए गए।


कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, दंडाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं उपस्थित लोगों को फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अंसार कमिटी के हाफिज अंसारी, तौकीर आलम, सैयद अंसारी, सद्दाम अंसारी, हदीस अंसारी, इरशाद अंसारी, समीम, मंसूर आलम, मैनुद्दीन अंसारी,  , शाहिद अंसारी, सिराज, सदाकत, शम्सुद्दीन, युसूफ अंसारी, खुर्शीद खलीफा, अनूप पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...