⚡ ब्रेकिंग News

बिजली विभाग का बड़ा एक्शन: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख की वसूली.

 




महराजगंज, 28 जून को बिजली विभाग ने रविवार को राजस्व वसूली और लंबे समय से बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने चार टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान लंबे समय से बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही विभाग ने अभियान के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की।

चेकिंग के दौरान चार उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार का उपयोग करते पाए गए। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत नियमों के तहत अग्रिम विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी है।

उपखंड अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रात्रिकालीन निगरानी एवं विशेष चेकिंग टीम भी गठित कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने, स्वीकृत विद्युत भार के अनुसार ही बिजली का उपयोग करने तथा बिजली चोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...