थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज- बस्ती-लालगंज थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है घटना 26 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है जब विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एक सड़क दुर्घटना से संबंधित समाचार संकलन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी परिसर पहुंचे थे.
पत्रकार रोहित चौहान ने -बताया कि उस दौरान कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके कार्य में बाधा डालनी,शुरू कर दी आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने गाली-गलौज की अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की धमकी दी जिससे मौके पर तनाव और भय का माहौल बन गया.
सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपियों ने दबाव बनाकर पत्रकारों के मोबाइल फोन से दुर्घटना से जुड़े वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जबरन डिलीट करवा दिए जिससे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य नष्ट हो गए साथ ही अन्य लोगों को बुलाकर भीड़ इकट्ठा कर पत्रकारों को घेर लिया गया और उन्हें खबर कवरेज से रोकने का प्रयास किया गया इस मामले में पत्रकारों ने थाना लालगंज में प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है आरोपियों में झिन्ना चौधरी पुत्र गापोली, महेंद्र चौधरी पुत्र वीरेंद्र चौधरी रंजीत नाई पुत्र रंगीलाल और अमन चौधरी पुत्र राम प्रकाश, निवासी ग्राम बघाड़ी थाना मुंडेरवा, शामिल हैं इसके अलावा कई अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता भी बताई जा रही है.
पत्रकारों का कहना है कि यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत आपराधिक बल प्रयोग, धमकी, अवैध भीड़ एकत्र कर बाधा उत्पन्न करने और साक्ष्य नष्ट करने जैसे गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.
पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके.

Post a Comment