संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर स्थित प्रतीक्षालय से संयुक्त टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार निरुद्ध किया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 3 चोरी के टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।
चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी---
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 /6/2026 को आरपीएफ पोस्ट गया के उप-निरीक्षक (SI) धीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, बशिष्ट यादव, आरक्षी अमित कुमार, सीपीडीएस टीम के उप-निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, सीआईबी के आरक्षी नवीन पाण्डे तथा जीआरपी थाना गया के उप-निरीक्षक निरंजन प्रसाद व सिपाही अयोध्या कुमार की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 के वेटिंग रूम में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वे भागने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में हुआ खुलासा, जेब से निकले मोबाइल पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार 18 वर्ष, निवासी- बुनियादगंज, गया विक्की कुमार 19 वर्ष, निवासी- टेकारी गयाजी और एक 13 वर्षीय नाबालिग रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है। जब टीम द्वारा इनकी विधिवत तलाशी ली गई, तो तीनों की पैंट की जेब से क्रमश सैमसंग, रियलमी और वीवो कंपनी के लॉक व बंद अवस्था में टचस्क्रीन मोबाइल बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने कबूल किया कि ये मोबाइल उन्होंने गया स्टेशन पर रेल यात्रियों से चुराए थे। मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची बनाकर तीनों मोबाइलों को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार और नाबालिग बालक को निरुद्ध करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। इस मामले में तीनों के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 168/26, दिनांक 28/06/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
गयाजी पूर्व मध्य रेल के डीडीयू (DDU) मण्डल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी ने ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे टिकटों की अवैध कालाबाजारी करने वाले एक शातिर दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चन्दौती थाना क्षेत्र के न्यू बुद्धा कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार (21 वर्ष), पिता-गजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में पकड़ाया मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 /6/2026 को गया RPF पोस्ट के उप-निरीक्षक (ASI) रणधीर कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी राकेश कुमार और आरक्षी अनिल प्रसाद के साथ गया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान बुकिंग काउंटर के बाहर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर गश्ती दल ने उसे रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में कबूला जुर्म 500 से 1000 रुपये लेता था अतिरिक्त कमीशन कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आदित्य कुमार ने स्वीकार किया कि वह रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री कालाबाजारी का धंधा करता है। उसने बताया कि वह यात्रियों से तत्काल टिकट बनाने के एवज में टिकट के वास्तविक मूल्य से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त अवैध कमीशन वसूलता था। टिकट और मोबाइल फोन बरामद, व्हाट्सएप चैट से खुला राज जब RPF टीम द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ रेलवे तत्काल काउंटर टिकट: 1 अदद (PNR संख्या: 6305783724, गाड़ी संख्या: 11046, गया से नागपुर, यात्रा तिथि: 29/06/2026, कीमत 2370/- रुपये)
मोबाइल: 1 अदद रियलमी Realme कंपनी का इस्तेमाल किया हुआ एंड्रॉइड फोन।
बरामद मोबाइल की जांच करने पर उसमें टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित कई व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग के पुख्ता साक्ष्य (सबूत) पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।
RPF पोस्ट गया में मामला दर्ज---
रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्तता पाए जाने के बाद RPF ने आरोपी आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०)-1945/26, अन्तर्गत धारा-143 रेलवे अधिनियम सरकार बनाम आदित्य कुमार के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment