⚡ ब्रेकिंग News

खीरा लदी गाड़ी से भिड़ी बाइक, तीन युवक सड़क पर तड़पे — पूर्व मंत्री की तत्परता से बची जान .



महराजगंज:-जिले के सिंदुरिया-सिसवा मार्ग पर चिउटहा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार बाइक और खीरा लदी गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और खून से लथपथ हालत में तड़पते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निचलौल क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी मूरत कुमार, अरुण और अंकित बाइक से सिसवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही खीरा लदी गाड़ी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

इसी बीच जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जा रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक सात वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। लोगों ने पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से घायलों को समय पर इलाज मिल सका।

        प्रभारी महराजगंज 

            कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...