⚡ ब्रेकिंग News

हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में शहर में भव्य रूप से भक्ति भाव के साथ निकली शोभायात्रा।



सासाराम:- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व शहर के 15 हनुमान मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष श्रीधर शास्त्री, मुक्ति नारायण मिश्रा झंडा दिखाकर किया। यह शोभायात्रा काली स्थान स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर करगहर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, गौरक्षणी दुर्गा मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर कुराइच पहुंची, जहां पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों की सुंदर प्रस्तुति की गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। "राम सिया राम" और "राम जी की लीला है न्यारी" जैसे भजनों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

मार्ग में सिविल कोर्ट स्थित हनुमान मंदिर, करगहर मोड़ एवं गौरक्षणी दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह खीर, पानी और चाय पिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। समिति के नियमों के अनुसार पूरे कार्यक्रम में केवल हनुमान जी के मधुर भजन ही बजाए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...