संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक 8/4/2026 को टनकुप्पा थाना को सूचना मिली कि ग्राम महियारपुर स्कूल के पास जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन से जानबूझकर धक्का मार दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें टनकुप्पा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस बल शामिल थे।
पुलिस की छापेमारी और बरामदगी
जब गठित टीम घटनास्थल पर पहुँची, तो वहाँ भारी भीड़ जमा थी और दो व्यक्ति घायल अवस्था में पाए गए। मौके पर एक टाटा विक्टा सुमो गोल्ड और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त स्थिति में मिले। पुलिस द्वारा जब टाटा सुमो की सघन तलाशी ली गई, तो गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए:
देशी कट्टा:- 1 (अगली और मध्य सीट के नीचे से)
जिंदा कारतूस:- 03 (गियर बॉक्स के पास से)
खोखा: 02 (बाएं सीट के नीचे से)
मोबाइल फोन: -01
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों और हथियारों को विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में टनकुप्पा थाना कांड संख्या-73/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस घटना में शामिल अपराधियों की संलिप्तता और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment