⚡ ब्रेकिंग News

उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी कांडी को पत्र जारी कर दी गई कड़ी निर्देश, आखिर क्या? आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड के प्रमुख रूप से तीन नाव घाटों का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2026 -27 जिला परिषद गढ़वा अंतर्गत नाव घाटों की बंदोबस्ती नाविकों द्वारा डाक में भाग नही लेने या बोली  लगाने में रुचि नही लेने के कारण नही किया जा सका है। नाव घाट बंदोबस्ती की अगली तारीख 16 अप्रैल को निर्धारित किया गया है।


उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी कांडी को पत्र जारी कर उक्त सूचना दी गयी है।उप विकास आयुक्त ने अपने पत्र में यह कहा है कि कांडी अंचल के सोन नदी में संचालित हरिहरपुर, सोनपुरा व गड़ाकला  नाव घाट  का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है।उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है जब तक नाव घाटों की बंदोबस्ती नही होता है तब तक संचालित नाव घाटों को सख्ती के साथ रोक दिया जाए एवं अवैध रूप से नाव का परिचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...