⚡ ब्रेकिंग News

गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाए गए, जिसमें कितने गाड़ी को किया गया चालान आईए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -पुलिस ने गुरुवार को कांडी में सघन वाहन जांच अभियान चलाई गई ।बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहनों की जांच की गयी। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जाँच अभियान चलाए गए।जिसमें 12 दोपहिया वाहन को जब्त किया गया है और आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना आवश्यक कागजात के घर से नही निकलें। अपनी सुरक्षा व सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाना अनिवार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...