⚡ ब्रेकिंग News

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब हुए बरामद साथ तीन तस्कर गए दबोचाये।





​संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATHNEWS11GROUP:-दिनांक 8/4/ 2026 को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 268.08 लीटर विदेशी शराब और 13 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

​बांकेबाजार थाना पुलिस ने कांड संख्या-41/26 के फरार अभियुक्त कुलदीप प्रसाद को गिरफ्तार किया। वह पिछले एक महीने से मद्यनिषेध अधिनियम के तहत फरार चल रहा था।

​कोंच थाना यहाँ पुलिस ने छापेमारी कर 13 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो अभियुक्तों, सर्वेश चौधरी और श्रवण पासवान को रंगे हाथों पकड़ा।

​बाराचट्टी थाना- इस क्षेत्र में पुलिस को सबसे बड़ी रिकवरी मिली, जहाँ 268.08 लीटर विदेशी शराब और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई। तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...