⚡ ब्रेकिंग News

होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन, आखिर कहां? आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  मुख्य बाजार स्थित होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय रहें।



आपको बता दें कि इस होली मिलन समारोह का आयोजन कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि अनूप पासवान के अथक प्रयास से संभव हो सका। कार्यक्रम में कांडी वासियों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।



कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुखिया विजय राम के द्वारा प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विजय प्रसाद सोनी, हरिहर पांडा, उप मुखिया दिलीप राम, रामनाथ प्रसाद, बलराम प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, राकेश कुमार, भोला प्रसाद, राजू सोनी, साकेत सोनी, मनी सोनी, प्रिंस सोनी, कुमार सोनी, रितेश कुमार, कृष्ण बारी,  अनिल प्रसाद, जगदीश यादव, पंकज गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, विश्वनाथ प्रसाद, अशोक प्रसाद एवं राजेश प्रसाद को भी अंगवस्त्र एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया गया।



इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। होली के रंग में सराबोर इस आयोजन में गायक भोला व्यास ने अपने होली गीतों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।



ग्रामीणों के साथ-साथ दूर दराज से  से आए लोगों ने भी इस होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया। पूरा वातावरण आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से ओत-प्रोत नजर आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...