झारखंड के गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र में होली और रमजान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी अशफाक ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च कांडी थाना से लेकर बिजली स्टेशन तक तथा कांडी छठ पोखरा तक किया गया।
दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को जेल भेजा जा सकता है, चाहे वह कोई भी हो।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली और रमजान का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं इस फ़्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी जवान इस प्रकार है एस आई, अरविंद सिंह रॉबिन उरांव , रवि शंकर मिश्रा, जूली टुडू, एएसआई, विनय मांझी, अरुण पासवान, सहित अन्य कई जवान शामिल थे।

Post a Comment