⚡ ब्रेकिंग News

अगया नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझी — दो दिन से लापता विक्रम निकला मृतक, परिवार में कोहराम..




महराजगंज:-अगया नहर के महाव बहाव नाले में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान आखिरकार हो गई। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में मची सनसनी के बीच पुलिस की सक्रियता से मृतक की शिनाख्त विक्रम पुत्र स्व. बाढूं, उम्र लगभग 56वर्ष निवासी ग्राम बरियारपुर थाना कोठीभार के रूप में हुई। विक्रम की गुमशुदगी दो दिन पूर्व कोठीभार थाने दर्ज कराई गई थी।

मंगलवार दोपहर बाद नाले में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही गांव के चौकीदार भभूती ने तत्काल भिटौली थाना को जानकारी दी। मौके पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी अवधेश सिंह अपने मय हमराहियों के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की फोटो विभिन्न माध्यमों से साझा की।

 *पुलिस की सक्रियता* 

कुछ समय बाद फोटो के आधार पर मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई। बताया गया कि विक्रम की गुमशुदगी दो दिन पहले कोठीभार थाना में दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की।

 *परिजनो का रो रोकर बुरा हाल* 

मृतक की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

         प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...