⚡ ब्रेकिंग News

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में रंगों की बौछार, होली मिलन में खूब उड़ा गुलाल..

 




महराजगंज। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में क्लब कार्यालय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पारंपरिक होली गीतों एवं हास्य-विनोद का दौर चलता रहा। वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पांडेय की अगुवाई में गाए गए फाग गीतों ने माहौल को पूरी तरह रंगारंग बना दिया। उपस्थित पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक रविन्द्र यादव, सुनील श्रीवास्तव, जेपी सिंह, नीरज श्रीवास्तव, आरएन शर्मा, अनिल वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, नवीन मिश्रा, सुनील यादव, रविन्द्र पांडेय, संतोष शर्मा, पल्लवी त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, बीडी यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, डा सतीश पांडेय, प्रभात जायसवाल, मार्तंड गुप्ता, बृजेन्द्र उर्फ आकाश पांडे, राकेश प्रजापति, परमेश्वर गुप्ता, अंकित पांडेय, गुलाम गौस, कमलेश प्रजापति एवं सतेंद्र तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...