⚡ ब्रेकिंग News

स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए त्वरित विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश -आखिर मामला क्या है पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए त्वरित विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश -आखिर मामला क्या है पढ़ें खबर विस्तार से।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पहल तेज, मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उन्नत करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शशांक शेखर ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर विस्तृत आवेदन सौंपा। बताया जाता है कि आज देर शाम रांची स्थित मंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में कांडी क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

शशांक शेखर ने स्वास्थ्य मंत्री को दिए आवेदन में बताया कि कांडी प्रखंड का मुख्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित हो रहा है, जबकि यह क्षेत्र काफी सुदूरवर्ती और ग्रामीण इलाका है। यहां बड़ी आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है, लेकिन अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मंत्री को बताया कि वर्तमान समय में अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता नहीं है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को काफी दिक्कत होती है और कई बार उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल भवन की स्थिति भी काफी जर्जर है तथा डॉक्टरों के लिए शौचालय, बिजली और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि कांडी अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने का प्रस्ताव सकारात्मक रूप से देखा जाएगा और विभाग के पास इसके लिए संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांडी अस्पताल के उन्नयन की दिशा में जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

मंत्री से मुलाकात के बाद शशांक शेखर ने कहा कि कांडी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं, इसलिए इसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन होना बहुत जरूरी है। उन्होंने मंत्री के सकारात्मक रुख और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने पर उनका आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जब तक अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड नहीं किया जाता, तब तक तत्काल प्रभाव से अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा डॉक्टरों के लिए शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मरीजों को उचित इलाज मिल सके।

शशांक शेखर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं और इन दोनों क्षेत्रों में सुधार के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। यदि कांडी अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत किया जाता है तो इससे कांडी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...