संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-आज दिनांक 9/3/2026 को आगामी 26 मार्च को जिले में मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व और चैती छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गया के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी सुशील कुमार संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शोभा यात्रा के लिए सख्त जनपद पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गया की रामनवमी शोभा यात्रा काफी बड़े स्तर पर आयोजित होती है। इसके लिए उन्होंने निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए। 15 मार्च तक शोभा यात्रा के सभी रूटों का भौतिक सत्यापन कर सड़क मरम्मत, बिजली के तारों को ऊंचा करने और बैरिकेडिंग की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
23 मार्च को जिला पदाधिकारी और एसएसपी स्वयं सभी रूटों का निरीक्षण करेंगे। सभी आयोजकों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदन की रिसीविंग आयोजकों को जरूर उपलब्ध कराएं। प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी सीसीटीवी ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
आयोजकों की जिम्मेदारी और स्वास्थ्य व्यवस्था एसएसपी सुशील कुमार ने अपील की कि गया की 'गंगा-जमुनी तहजीब' को बरकरार रखते हुए पर्व मनाएं। आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स रखें और शोभा यात्रा में बजने वाले गानों की पहले जांच कर लें। वहीं, सिविल सर्जन को प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रखने को कहा गया है।
चैती छठ की तैयारियां-----------
बैठक में चैती छठ पर्व की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जनपद पदाधिकारी ने नगर निगम को रात की पाली में भी सफाई जारी रखने और सूर्यकुंड सहित विभिन्न छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और SDRF टीम की तैनाती का निर्देश दिया।

Post a Comment