⚡ ब्रेकिंग News

किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं आखिर कैसे और क्यों ?पूरा मामला क्या है ?पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड के खुटहेरिया पंचायत के लगभग आधा दर्जन किसान अब तक धान की खरीद नही होने को लेकर आमरण अनशन करेंगे। धान की खरीद नही होने को लेकर सभी किसानों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर धान की खरीद करने की व्यवस्था करने की मांग किया है।खुटहेरिया पंचायत के किसान अरुण तिवारी ,आतिश सिंह,बक्टेशवर सिंह,धनंजय कुमार सिंह,उपेन्द्र नाथ तिवारी व सुधा सिंह ने डीएसओ को दिए आवेदन में कहा है कि अभी तक खुटहेरिया पंचायत के किसानों एक दाना धान की खरीद नही हुआ है।किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।सभी ने कहा है कि पैक्स संचालक की मनमानी और अनियमितता के कारण खुटहेरिया पंचायत के किसान  धान की बिक्री नही कर सके हैं।


खुटहेरिया व खरौंधा पंचायत को संबंधित पैक्स से विभाग द्वारा टैग किया गया था।सभी ने कहा है कि धान अधिप्राप्ति की निर्धारित लक्ष्य को एक हीं पंचायत में खपा दिया गया।जो लापरवाही को दर्शाता है।जिसके कारण हमारे पंचायत के किसान बंचित रह गए।पैक्स संचालक द्वारा सम्बद्ध पंचायत को सामान अवसर नही दिया गया। किसान अपनी उपज लेकर केन्द्र पर जाते हैं तो पैक्स संचालक द्वारा यह कह कर पल्ला झाड़ दिया जाता है कि लक्ष्य समाप्त हो गया है आप ऊपर जाकर लक्ष्य बढवाईये तभी धान की खरीद होगी क्या लक्ष्य का प्रबंधन करना किसानों की जिम्मेवारी है।

थक हार कर किसान बिचौलियों के हांथों फसल बेंचने को मजबूर हो रहे हैं। खुटहेरिया पंचायत के किसानों ने डीएसओ से लक्ष्य बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी समस्या का समाधान नही होता है तो हम सभी किसान आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...