⚡ ब्रेकिंग News

युवा संघर्ष सेना के तत्वाधान में लमारी कलां गांव स्थित बजरंगबली मंदिर से भव्य जुलूस हुआ प्रारंभ।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में गुरुवार को चैत रामनवमी के अवसर पर अष्टमी अर्थात गुरुवार को ही धार्मिक उत्साह व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। बता दें की युवा संघर्ष सेना के तत्वधान में लमारी कला गांव स्थित बजरंगबली मंदिर से भव्य जुलूस प्रारम्भ हुआ। यह जुलूस एक दिन पूर्व इसलिए निकाला गया कि शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो। इस जुलूस का नेतृत्व युवा संघर्ष प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने किया। वहीं उक्त बजरंगबली के प्रांगण में पहुंचे सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने युवा संघर्ष के सभी सदस्यों को भगवा रंग के वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।युवा समाजसेवी विकास दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मां जदम्बे का आशीर्वाद सब पर बना रहे।


सभी लोग अपने परिवारों के साथ सुरक्षित व व्यवस्थित रहें। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सभी सनातनियों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने इस अवसर पर पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रामनवमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम प्रसिद्ध हैं, उनके सम्बंध में पूरे विश्व में बच्चों को पढ़ाई जाती है। श्रीराम के आदर्शों व उनके पदचिन्हों पर लोगों को चलने की जरूरत है। सनातन धर्म के लिए सभी युवाओं व धर्मावलंबियों को एकजुट हो कर चलने की जरूरत है। हमलोग राम की भक्ति करते हैं, उनका गुणगान करते हैं, रामराज्य की कल्पना करते हैं, किंतु हमारे देश में कहीं भी रामराज्य दिखता नहीं है। रामराज्य का अर्थ है, कोई भी दुःखित, पीड़ित व शोषित न हो, किंतु प्रशासनिक व राज्य की व्यवस्था ढीली व गीली दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं व बुजुर्गों की भरपूर समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जाति-पाती को लेकर नेता हमलोगों को आपस में बंटवारा कर लड़ाते हैं। हम सब सनातनी एक हैं। उनके संबोधन के बाद जुलूस में उपस्थित लोगों ने श्रीराम का जयघोष लगाया। जुलूस का नजारा ही अलग था, जो अवलोकन योग्य था। सभी सनातनियों के हाथों में धर्मध्वजा लहर रहा था। सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर विराट जुलूस में शामिल थे। जुलूस से पूर्व लमारी कला गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ शुद्ध तरीके से किया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ कांडी प्रखण्ड के विभिन्न गांव होकर जुलूस रवाना हुआ, जिसमें घटहुआं कला, खुटहेरिया, सतबहिनी, देवडीह मोड़, सोहगाड़ा, राणाडीह, कुरकुटा, मंडरा, चेचरिया, शिवपुर, बहेरा, हरीगावां व भरत पहाड़ी सहित अन्य गांव भी शामिल हैं। जुलूस गरदाहा मठ पर जाकर समाप्त हुआ, जहां भंडारा की भी व्यवस्था उपलब्ध थी। जुलूस में शामिल लोगों के बीच युवा संघर्ष की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह, केंद्रीय महासचिव विवेका पांडेय, प्रखण्ड अध्यक्ष विपुल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय, कोषापाध्यक्ष ब्रम्हदयाल उपाध्याय, रिशु गुप्ता, आशीष कुमार, दीपक पांडेय, सोनू ठाकुर, चंदन शर्मा, आशीष कुमार, संतोष सिंह, कमलेश कुमार, शैलेश कुमार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...