⚡ ब्रेकिंग News

एलपीजी आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सख्त जनपद पदाधिकारी ने की कंट्रोल रूम का निरीक्षण।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS11GROUP :- 14/3/2026 को 

​गयाजी जिले में घरेलू एलपीजी (डोमेस्टिक LPG) गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिला स्तर पर स्थापित हेल्पलाइन सह कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।​हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत ​निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि आम जनता एलपीजी वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या, सूचना या शिकायत के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है।

​दूरभाष संख्या: 0631-2222253

​समय सुबह 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

​शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश ​कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक कुल 280 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 68 का त्वरित समाधान कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ​प्राप्त होने वाली हर शिकायत का अनिवार्य रूप से फॉलोअप लिया जाए। ​समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

​अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवा वाले विभागों में गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

​जनपद पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार का पैनिक (डर) न फैलाएं। जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। ​अधिकारियों को फील्ड में उतरने का आदेश ​वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) और मार्केटिंग ऑफिसरों (MO) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों का लगातार निरीक्षण करें ताकि आम जनता को समय पर सिलेंडर मिल सके।

​इस निरीक्षण के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) और जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...