संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी जनपद कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण की गई युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।
10 मार्च 2026 को हुई, जब एक पीड़ित पिता ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वादी के अनुसार, उनकी पुत्री रात को कमरे में अकेली सोई हुई थी, लेकिन सुबह जागने पर वह वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तब उन्होंने पुलिस की शरण ली।
पुलिसिया कार्रवाई:-
शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या-129/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन इंटेलीजेंस gathering) का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया और मौके से एक आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान किशनगंज जिले के ही रहने वाले युवक के रूप में हुई है
नाम रवि मंडल उर्फ देव उर्फ रवि कुमार
पिता: - अजय मंडल उर्फ अजय कुमार मंडल
पता: ग्राम- सिधीया सुल्तानपुर वार्ड नं.15 चकला थाना- किशनगंज नगर, जिला- किशनगंज।

Post a Comment