⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी पुलिस और STF ने मिल बेनकाब किया अंतरराज्यीय लूट गिरोह, 105 कार्टन रजनीगंधा के साथ छः अपराधी गये दबोचाये।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP :-गया पुलिस और STF की विशेष टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रजनीगंधा और तुलसी की लूट की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे गए 105 कार्टन रजनीगंधा एवं तुलसी बरामद किए हैं। ​बीते 02 मार्च 2026 को पटना के जकरियापुर से रजनीगंधा लेकर वजीरगंज जा रहे एक मालवाहक ट्रक को अपराधियों ने निशाना बनाया था। गया-नवादा बाईपास पर पैमार पुल के पास कार सवार बदमाशों ने ट्रक रुकवाया, चालक के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर पूरा ट्रक लूट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी  गयाजी ने वजीरगंज SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की, जिसमें STF और तकनीकी शाखा को भी शामिल किया गया।

​झारखंड से मिला सुराग टीम को सूचना मिली कि लूटा हुआ माल झारखंड के डालटेनगंज में बेचा जा रहा है। वहां छापेमारी कर पुलिस ने संदीप कुमार अग्रवाल को पकड़ा, जिसके पास से लूट का कुछ सामान बरामद हुआ।

​अपराधी संदीप की निशानदेही पर गया के चंदौती से संजीत कुमार उर्फ बाबा को दबोचा गया। संजीत ने कुबूल किया कि लूटा हुआ माल डेल्हा थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में छिपाया गया है, जहाँ से बड़ी खेप बरामद हुई।

​जांच की आंच पटना तक पहुँची, जहाँ पुलिस ने प्रमोद प्रसाद, संतोष कुमार उर्फ जुगाड़ी, छोटू कुमार और रिशु कुमार को गिरफ्तार किया। ​बरामदगी और आगे की कार्रवाई ​पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट का लगभग पूरा माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी गया, पटना और पलामू झारखंडके रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।


​गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम पता :-

​संदीप कुमार अग्रवाल पलामू, झारखंड ​संजीत कुमार उर्फ बाबा गया प्रमोद प्रसाद बाढ़ पटना

​संतोष कुमार गुप्ता उर्फ जुगाड़ी जी फतुहा, पटना

​छोटू कुमार आलमगंज, पटना

​रिशु कुमार आलमगंज, पटना

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...