⚡ ब्रेकिंग News

क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने दो सड़क का किया शिलान्यास आखिर कहां कहां पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने रविवार को प्रखण्ड के दो पंचायत पतरिया व घटहुआँ कला में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़क निर्माण का शिलान्यास किए। लगभग 3.25 करोड़ की लागत राशि से 3.70 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किये।यह सड़क निर्माण जतरो पतरिया से शिवरी तक 1.70किलोमीटर व बहेरवा मोड़ से रतनगढ़ तक 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण सिरहा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तय समय के अंदर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक सभी विकास के काम पूरे कर लिए जाएंगे।सरकार की योजना व विधायक मद की राशि से विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं।विधायक ने कहा कि कोयल नदी में तटबंध निर्माण व नारायन पुर में सोन नदी के बाढ़ से किसानों के हजारों एकड़ फसल डूब जाता है जिसके स्थायी समाधान को लेकर मैंने सरकार के सामने विधानसभा में उक्त मांग को प्रमुखता से रखा है। विधानसभा की जनता धैर्य रखें  प्रमुखता के साथ विकास के कार्य पूरे होंगे।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव ,विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह कृष्णा राम ,नीरज कुमार सिंह , उप प्रमुख नारायण यादव ,संजय सिंह, लखन सिंह ,ब्रजेश सिंह , जेई सरयू राम ,, डॉ अनिल प्रसाद,बटेश्वर सिंह,सतेन्द्र विश्वकर्मा ,रतन यादव ,मिथलेश यादव ,विनय सिंह ,विनय यादव ,अनूप सिंह ,राजेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...