रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोट।
नसरीगंज /रोहतास :-सरस्वती विधा मंदिर डिहरी सुकहरा मे वार्षिकोत्सव 2026 समारोह विद्यालय परिवार के द्वारा शांति पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जदयू प्रखंड अध्यक्ष नसरीगंज अध्यक्षता की। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रध्यना ध्यापक देवा नन्द प्रसाद और मंच संचालक महबूल हक्क राजन ( तिरा जी )ने अतिथि परिचय व स्वागत करवाया। प्रधानाचार्य देवा नंद प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि को और पत्रकार अंगद जी पाठक को प्रध्यना ध्यापक ने अंग,वस्त्र ,बुक गुलदस्ता,पुष्प हार से सम्मानित की।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय के शैक्षिक व संस्कार युक्त वातावरण की सराहना की तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मिश्रित गीत पर नृत्य, लोकनृत्य ‘हम बेटी हिन्दुस्तान की’ समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध ही कर दिया। एक ओर जहां घोषवादन ने दर्शकों को रोमांचित किया तो वहीं नाटक ‘शिक्षा’ ने हृदय को द्रवित कर दिया।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के सजीव प्रस्तुतीकरण ने आंखें नम कर दी। इसी प्रकार देवेन्द्र द्वारा प्रस्तुत कविता ‘शहीद’ ने भी श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया। माध्यमिक के विद्यार्थियों ने साहसिक आसनों का प्रदर्शन किया। प्राथमिक के भैयाओं ने बंदा वैरागी कविता का बड़ा ही आकर्षक नाट्य रूपांतर प्रस्तुत किया। ललिता ने ‘पिता’ व पार्थ व्यास ने ‘माता’ कविता की प्रभावी प्रस्तुति दी। पुंजा राम ने कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Post a Comment