⚡ ब्रेकिंग News

शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया, मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप..

 

शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया, मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप..

महाराजगंज:-जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडिमा ग्राम सभा स्थित एक मदरसे से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मदरसे में तैनात कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक मोहम्मद महफूज़ आलम मिस्बाही (पुत्र छागूर) ने युवती से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया। धीरे-धीरे बातचीत को व्यक्तिगत स्तर तक ले जाकर उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी दौरान उसने धोखे से युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब युवती को इस हरकत की जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और मानसिक दबाव बनाने लगा। पीड़िता द्वारा हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 पहले भी विवादों में रहा मदरसा:-

गौरतलब है कि नेपाल सीमा के समीप स्थित यह मदरसा पहले भी विवादों के घेरे में रह चुका है। इससे पूर्व भी यहां के एक शिक्षक का अनुचित गतिविधियों से जुड़ा वीडियो सामने आ चुका है, जिससे संस्थान की साख पर सवाल उठते रहे हैं।

 पीड़िता को सुरक्षा, आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी---

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक विश्वास और शिक्षा संस्थानों की गरिमा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

        प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...