⚡ ब्रेकिंग News

विभिन्न गांवों में रामनवमी का भव्य जुलूस, राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की धूम रही । प्रखण्ड के सभी क्षेत्र से रामनवमी की जुलुश निकाला गया।पूरा प्रखण्ड के सड़क के किनारे व घर मकान पर महावीरी झंडा से पटा पड़ा था।सभी ओर से जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में विभिन्न गांवों से रामनवमी के अवसर पर   रामनवमी का  भव्य जुलूस देखने को मिला। जिसमें श्री राम जानकी सह महावीर मंदिर कांडी से भी भव्य जुलुश व राम दरबार की झांकी निकाली गई।इस अवसर पर महा भंडारे का भी आयोजन किया गया था।जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। यह जुलुश राम जानकी मंदिर से निकल कर बहेरवा मोड़ ,रतनगढ़ मोड़ होते कांडी बाजार ,ओलमा मोड़ होते मुख्य सड़क से डूमरसोता मोड़ तक गया पुनः देर रात वापस बाजार में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा को सम्मानित किया गया।


कांडी के अलावे ढबरिया, रतनगढ़,पतीला, सेमौरा, पखनाहा, बलियारी,चोका, डूमरसोता ,अधौरा सहित अन्य गांवों से भी रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलुश निकाले गए।  जुलूस में राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई वहीं भगवान श्री राम की जयघोष व मुझे चढ़ गया भगवा रंग व भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा की गानों से पूरा वातावरण गुंजमान व भक्तिमय हो रहा था। इस दौरान रामभक्तो ने एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में महावीरी झंडा लिए हुए खुशी से झूम रहे थे। उपस्थित लोग तरह तरह के रंग बिरंगो कपड़ों में दिख रहे थे सभी जुलूस अपने गांवों से पैदल यात्रा करते हुए मुख्य बाजार कांडी पहुंचा जहां हजारों  लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी देखने से प्रतीत हो रहा था की जुलूस नहीं महा जुलुश का नजारा है रामभक्तों के लिए जगह जगह जलपान के लिए दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे। वहीं जुलुश शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कांडी पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात दिखी ।मौके पर रामभक्तों की काफी भीड़ थी।प्रखण्ड मुख्यालय के सभी दुकानें स्वतः बन्द रहे। मौके पर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ,थाना प्रभारी असफाक आलम , प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय , जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार,मुखिया विजय राम ,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,कृष्णा बारी ,जेपी सोनी, पंकज कुमार , राजेश प्रसाद , राम नाथ प्रसाद,विनोद प्रसाद सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...