⚡ ब्रेकिंग News

सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक...

सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक...


ATH NEWS 11:- सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश ने बुलाई कैबिनेट बैठक, आज मंत्रियों के साथ लेंगे बड़ा फैसला, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर....


बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सीएम पद से इस्पीफा देने से पहले अहम बैठक करने वाले हैं। बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, वह बेहद चौंकाने वाली मानी जा रही है।


सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक आज ----


बताया जा रहा है कि यह बैठक बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद बड़े राजनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं और उनके इस्तीफे की घोषणा भी संभव है। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद से ही उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज थीं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।


सीएम नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला ------


राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार कई मौकों पर अपने संभावित उत्तराधिकारी को लेकर संकेत दे चुके हैं। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी निगाहें इस अहम कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां से बिहार की राजनीति के अगले अध्याय की दिशा तय हो सकती है। सूत्रों की मानें तो रामनवमी से ठीक पहले बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...