संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।
कलवारी,बस्ती - भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डल स्तर पर चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलवारी मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से चार सत्र शुक्रवार को सम्पन्न हुए, जबकि शेष तीन सत्र शनिवार को आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग के लिए स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सभी सत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, जलपान और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था भी की गई है। वर्ग में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भाजपा आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम सागर त्रिपाठी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
दूसरे सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर नाथ त्रिपाठी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
तीसरे सत्र में जिला उपाध्यक्ष बैभव पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के व्यावहारिक तरीके बताए।
चौथे सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है तो उसका सामाजिक स्तर, बोलचाल और अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित होती है। प्रशिक्षण कार्यकर्ता की पहचान को मजबूत करता है और संगठन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ बनाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रहमदेव यादव, शैलेन्द्र कुमार दूबे, गुलाब चंद श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, पवन कुमार चौरसिया, विजय प्रताप सिंह, लल्लू गिरी, उमाशंकर ओझा, विजय श्याम पांडेय, सचिन कन्नौजिया, शिव कुमार यादव, आनंद तिवारी, मनीष चौबे, दिनेश पांडेय, रवि प्रकाश उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह, संतोष सिंह, हजारी प्रसाद अग्रहरि, हरिशचंद सिंह, श्रुति अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, अवधेश मिश्रा, रूपेश अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव ओम प्रकाश गुप्ता, सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment