⚡ ब्रेकिंग News

प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी अहम् जानकारी ..जाने क्या?

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आई है। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पांडेय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब कांडी में ही नए प्रखण्ड कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की पहल पर लिया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड प्रमुख ने मिलकर कांडी में ही लगभग 03 एकड़ 46 डिसमिल जमीन चिन्हित कर उसका सीमांकन भी कर लिया है।


प्रमुख ने जानकारी देते हुए 2024 में कांडी क्षेत्र में उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण शिवपुर पंचायत के तेलिया निजामत गांव में प्रखण्ड कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब उपायुक्त की सराहनीय पहल से प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के लिए कांडी में ही वर्तमान प्रखण्ड मुख्यालय से तकरीबन 1000 फीट की दूरी पर जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इस निर्णय से कांडी व आस-पास के कई गांवों के लोगों में खुशी की लहर है, चुकी अब लोगों प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल क्षेत्र के विकास व प्रशासनिक सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...