⚡ ब्रेकिंग News

राम-जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल।





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज थाना क्षेत्र के छिबरा गांव के पास स्थित राम-जानकी मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं।


इसी दौरान छिबरा गांव के पास दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों घायल सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 36 वर्षीय भरत शर्मा, निवासी रसूलपुर को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल विशाल, निर्मला और जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल तीनों नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...