गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा घोषित 'ड्राई डे' के आदेशों का ठेंगा दिखाना सुंडीपुर स्थित सरकारी शराब दुकान को भारी पड़ गया। बुधवार को जब पूरे जिले में शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी थी, तब सुंडीपुर की इस दुकान में धड़ल्ले से पर्दे के पीछे से शराब की बोतलें बेची जा रही थीं। लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी व जब्त शराब को थाना स्थित मालखाने में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुंडीपुर पहुंचकर सरकारी देशी कम्पोजिट दुकान से जो खुला था , दुकान के एक स्टाफ को गिरफ्तार कर व लगभग 20 पेटी अंग्रेजी शराब को जिसमें आइकॉनिक ग्रेन विस्की 375 एम एल 20 पीस,रॉयल स्टेज 180 एम एल 46 पीस,रॉयल स्टेज 750 एमएल 6 पीस,इम्पेरियल ब्लू 180 एमएल 44 पीस ,रॉयल स्टेज 375 एमएल 17 पीस ,सिग्नेचर 750 एम एल 9 पीस ,कैप्टन 60 300 एमएल 470 पीस ,रॉयल डीलक्स 300 एमएल 6 पीस शामिल है
पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना ले आई ।मामले की गंभीरता को देखते हुए कांडी सीओ राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने त्वरित और संयुक्त कार्रवाई की। बताया जाता है कि थाना प्रभारी अशफाक आलम को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकारी दुकान होने के बावजूद ड्राई डे के नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर जा धमकी।
छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने दुकान का स्टाफ पंसा बरडीहा थाना हैदरनगर जिला पलामू के लव कुमार पासवान पिता राधेश्याम पासवान को गिरफ्तार कर थाना ले आई।उक्त दुकान स्टाफ दुकान में मोबाइल छूटने का बहाना कर सुपरवाइजर अरुण कुमार गुप्ता से दुकान का चाबी लेकर दुकान खोलकर दुकान के पीछे के भाग से अवैध तरीके से शराब का बिक्री कर रहा था।
सीओ राकेश सहाय ने स्पष्ट किया कि ड्राई डे के दिन शराब की बिक्री कानूनी अपराध है और सरकारी आदेशों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि इस पूरे मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने थाना कांड संख्या 18 / 26 मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दी है।झारखंड सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद इस तरह की हिमाकत ने प्रशासन को अब और भी चौकन्ना कर दिया है।

Post a Comment