⚡ ब्रेकिंग News

खाना बनाते समय हुआ दुर्घटना,सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा।

 



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।



ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में घर के मालिक राम अचल के दोनों हाथ झुलस गए। आग लगने के कारण महादेवा-लालगंज मार्ग आधे घंटे तक बाधित रहा।


सोनू पुत्र राम अचल के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। राम अचल ने किसी तरह जलते सिलेंडर को घर से बाहर खुले में सड़क पर फेंका। इस दौरान उनके दोनों हाथ झुलस गए। गनीमत रही कि आग घर के अंदर नहीं फैली।


सिलेंडर सड़क किनारे लगातार आधे घंटे तक जलता रहा, जिससे महादेवा-लालगंज मार्ग पर यातायात रुक गया।


बंजरिया गांव निवासी बहादुर यादव ने आग बुझाने का प्रयास किया और मोटा कंबल व फायर बोतल की मांग की, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। उन्होंने तत्काल फायर विभाग को सूचना दी। जब तक फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक सिलेंडर की सारी गैस जलकर खत्म हो चुकी थी।


जानकारी के अनुसार, सोनू ने बताया कि यह सिलेंडर एचपी गैस एजेंसी महादेवा से एक दिन पहले ही लाया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...