⚡ ब्रेकिंग News

युवा समाजसेवी सह प्रखंड प्रमुख व थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया उद्घाटन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित यूनियन बैंक के सामने रविवार को श्री बाबा इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक दुकान का शुभारम्भ हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व थाना प्रभारी अशफाक आलम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उक्त दुकान का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय में इस प्रकार की इलेक्ट्रिक दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों को मझिआंव या गढ़वा की सफर तय नहीं करनी पड़ेगी। बिजली से संबंधित सामग्रियों के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलेगी। जबकि उक्त दुकान के प्रोपराइटर सूरज पांडेय ने बताया कि यहां होम वायरिंग, केबल, स्विच बोर्ड, बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखा, मोटर पम्प, हैंड बॉक्स सहित इलेक्ट्रिक से सम्बंधित सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। किसी भी ग्राहक को कोई भी असुविधा न हो, यह ध्यान रखते हुए उचित मूल्य पर सामग्री की बिक्री की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एक बार सेवा देने का मौका प्रदान करें, गुणवत्तापूर्ण सामग्री की खरीदारी करें।मौके पर कृषक मित्र संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, बाबू खान, गोपाल पांडेय, विवेक पांडेय, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...