⚡ ब्रेकिंग News

मंत्री डॉ.प्रमोद कुमार ने गयाजी में किया पौधारोपण; मुख्यमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएँ।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-आज ​गयाजी जनपद में 1/3/2026 को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने आज गया स्थित 'राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान' का भ्रमण किया। यह अवसर विशेष रहा क्योंकि आज प्रदेश के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 75वां जन्मदिवस है।

​इस शुभ अवसर पर मंत्री ने संस्थान परिसर में आम का फलदार पौधा रोपित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि जिस प्रकार यह पौधा विकसित होकर फल और छाया देगा, उसी प्रकार मुख्यमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व बिहार को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने 'जल-जीवन-हरियाली' योजना के तहत सभी बिहारवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की।

​प्रशिक्षणरत वनरक्षियों को संबोधन---

​संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे वनरक्षियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने उनके अनुशासन और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा,आप सभी वन संपदा की रक्षा और जैव विविधता के संरक्षण में रीढ़ की हड्डी हैं। मुझे विश्वास है कि आप निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। ​इस कार्यक्रम के दौरान गयाजी के डीएफओ शशिकांत कुमार (IFS) सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...