⚡ ब्रेकिंग News

मां ताराचंडी धाम में तैयारियां तेज, 25 मार्च को होगा भव्य महोत्सव।

 



सासाराम:-मां ताराचंडी धाम परिसर स्थित सभागार में  मां ताराचंडी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह उर्फ डिंपू सिंह ने की। बैठक में आगामी वासंतिक नवरात्र एवं मां ताराचंडी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि आगामी 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध और पार्किंग की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।


श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में 25 मार्च को आयोजित होने वाले मां ताराचंडी महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा तथा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने निर्णय लिया कि महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित कर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इसे यादगार बनाया जाएगा।

बैठक में महामंत्री महेंद्र प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष मुन्ना सोनी, मंत्री कमलेश महतो समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से नवरात्र एवं महोत्सव को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...