⚡ ब्रेकिंग News

जयघोष के नारों के साथ डीजे के धुन पर निकली भव्य कलश यात्रा.




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .


कुदरहा, बस्ती।  नगर पंचायत गायघाट के गाना में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें लोग हाथ में ध्वज लिये जयघोष के नारे लगाते हुए भक्तिमय हो गये। 

     शिक्षाशक्ति टीम के मुखिया मुख्य यजमान कुशलावती त्रिपाठी माथे पर श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक रखे आगे चल रही थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 151 कन्याएं भक्ति से सराबोर होकर उत्साह के साथ पदयात्रा करती हुई कुआनों नदी के रामपुर घाट की तरह हजारों श्रद्धालु डीजे के धुन पर थिरकते जा रहे थे। 

रामपुर घाट घाट पर आचार्य पंडित हरिहर प्रसाद शुक्ल, राजेश शास्त्री, सोमनाथ शुक्ल, ऋतुराज पाठक, कमलेश शास्त्री एवं राम अजोर शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा  शंखनाद के साथ विधि-विधान से भक्तों मे कलश में जल भरा। इसके पश्चात गाना में शिक्षा शक्ति भवन लिये पदयात्रा करते हुए चल दिये। श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के जयघोष लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश में जल लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचीं और विद्वतजनों ने पूजन कराकर कलश की स्थापना किया। 

    कलश यात्रा में शिक्षाशक्ति टीम के संरक्षक बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू, रामकृष्ण त्रिपाठी, हरिकृष्ण त्रिपाठी,  श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, विशाल, अध्यक्ष सुनील कुमार छोटू, देवनाथ मिश्रा, सुरेश तिवारी, राम गोपाल शुक्ला, रामकुमार मिश्र, जयराम मिश्रा, अतुल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, आनंद मिश्रा, प्रेमचंद, चंद्रभान मिश्रा, हरिमोहन मिश्रा, परसोत्तम मिश्रा, विजय बहादुर तिवारी, सूबेदार मिश्रा, रामगोपाल, कौशल कुमार मिश्रा, दुर्गेश अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, विवेक मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, राजेश गुप्ता, लवकुश चौधरी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...