⚡ ब्रेकिंग News

हवन पूजन के बाद किया गया विशाल भंडारे का आयोजन.




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .


कलवारी - विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर में दो दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन किया गया जो रविवार को समाप्त हो गया इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया.


विकास खंड कुदरहा के ग्राम अकेला कुबेर पुर में चौरसिया भवन में शनिवार को दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया 24 घंटे तक चलने वाला अखंड रामायण पाठ का समापन रविवार को हवन पूजन के साथ हुआ.


पंडित जी ने कहा कि अखंड रामायण पाठ कराने से घर में छिपी आसुरी शक्तिया समाप्त हो जाती है। और घर में सुख समृद्धि का माहौल उत्पन्न होने लगता है। वहीं अखंड रामायण पाठ समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया .


इस भंडारे में मुख्य रूप से मुख्य यजमान जगदीश चौरसिया, राम प्रकाश चौरसिया,   आनंद प्रकाश चौरसिया, संजय कुमार चौरसिया, योगेंद्र चौरसिया, लालमन चौरसिया, रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार, बलवंत चौहान, सतेंद्र कुमार चौहान, गोविंद चौहान, राजेश कुमार, अंकित कुमार, अनिकेत कुमार सहित अन्य भक्तगण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...