गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमुआ में रविवार को 15 वें वित्त मद से 200 फ़ीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। यह सड़क निर्माण कार्य अवधेश राम के घर से दिनेश राम के घर तक किया जाएगा।
करीब 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पीसीसी पथ का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने योजना स्थल पर विधिवत पूजा कर एवं नारियल फोड़कर किया। उन्होंने ने कहा कि जब यह सड़क बहुत ही जर्जर हालत में था जब भी मैं इस गांव में आता था तो बहुत ही मुझे दुःख होता था कि इस गांव के लोग बरसात के मौसम में कैसे अपने घरों से बाहर निकलते होंगे लेकिन आज बड़े ही सौभाग्य की बात है इस गांव के लोगों को पक्की सड़क मिला। और आज मैं यह चिर प्रतिद्वंद्वी सड़क का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड प्रमुख के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने उनकी काफी सराहना किया। वहीं इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम में बलियारी पंचायत प्रभारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि संवेदक विनोद राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर मार्ग की समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता जताई और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की बात कही।

Post a Comment