⚡ ब्रेकिंग News

होली से पहले अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 07 कुंटल लहन व भट्टियां ध्वस्त, ड्रोन से हुई निगरानी।



महराजगंज:-आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत करीब 07 कुंटल अवैध लहन, शराब बनाने के उपकरण और कई अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे की सहायता लेकर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा  अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं थाना फरेन्दा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम भारी वैसी, निरनाम पश्चिमी तथा पिपरा तहसीलदार टोला खड़खड़हिया में दबिश दी।

 *दबिश में क्या मिला?* 

संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 07 कुंटल लहन बरामद किया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण एवं भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 *संयुक्त टीम की सक्रियता* 

इस अभियान में आबकारी विभाग एवं थाना फरेन्दा पुलिस की टीम के उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया।

 *प्रशासन का संदेश* 

पुलिस एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी अवैध मदिरा निर्माण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

होली के रंगों में किसी भी प्रकार का ज़हर घोलने वालों के खिलाफ प्रशासन का यह कड़ा संदेश है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...