⚡ ब्रेकिंग News

धनगई के जंगलों में संयुक्त ऑपरेशन,भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ देशी कट्टा ज़ब्त।




​गया (बिहार): जिले के धनगई थाना क्षेत्र के बरसुदी गांव के पास घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार, 16 मार्च 2026 को चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'डोडा' और एक देशी हथियार बरामद किया गया है।

यह ऑपरेशन 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यवाहक कमांडेंट रविशंकर कुमार के निर्देशन में चलाया गया। 'ई' समवाय धनगई के सहायक कमांडेंट  सनोज राज के नेतृत्व में SSB, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को झाड़ियों और जंगलों में छिपाकर रखा गया 625 किलोग्राम डोडा और 01 देशी हथियार मिला। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि किसी भी अन्य संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

बरामद किए गए नशीले पदार्थ और हथियार को कानूनी कार्रवाई के लिए धनगई थाना, गया को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल तस्करों और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...