⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर गांव में दशकों से चल रहे बंधुआ मजदूरी के खेल का हुआ पर्दाफाश,आजाद हुए 62 मजदूर ।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 18 /3/ 2026 को गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दशकों से चल रही बंधुआ मजदूरी के चंगुल से 62 लोगों को मुक्त कराया है। जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी पूर्वी बाथन गांव स्थित RYC ईंट भट्ठे पर की गई। ​संयुक्त टीम की छापेमारी जनपद पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक समाहर्ता डॉक्टर सूरज कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, प्रखंड विकास पदाधिकारी (फतेहपुर) और पुलिस बल शामिल थे। छापेमारी के दौरान भट्ठे से कुल 62 बंधुआ मजदूरों और उनके परिजनों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ​30 वर्षों का शोषण मुक्त कराए गए मजदूरों में से एक, आशा मांझी ने भावुक होते हुए बताया कि उनसे पिछले 30 वर्षों से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों की ओर रवाना कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान भट्ठा संचालक रामाशीष यादव फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने मुंशी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम के आदेश पर गुरपा थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। प्रशासन अब फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...