सासाराम:- चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रथम दिन सुबह से ही मां ताराचंडी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के ही भक्तजन मंदिर पहुंचने लगे और मां के दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं। पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कई भक्त परिवार सहित पहुंचे, वहीं युवाओं और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न होता रहा।


Post a Comment