⚡ ब्रेकिंग News

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शुभम इंटरनेशनल कुण्डा हाउस में किया गया।



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। 19 मार्च 2026: औरंगाबाद में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शुभम इंटरनेशनल, कुंडा हाउस में किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गौभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम विकास सिंह, प्रसिद्ध गौभक्त संतोष कुमार सिंह, भारतीय सेवा दल के विभांशु मिश्र रौशन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वास्तु विहार सोसायटी से मनोज एवं रामप्रकाश की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में गौसंरक्षण से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से औरंगाबाद क्षेत्र में संचालित अवैध कत्तलखानों, अवैध पशु तस्करी, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंशों तथा गोरक्षा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।


ऋषभनाथ फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, बोधगया (खजवती) की संयोजक सचिव नेहा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि औरंगाबाद में लगातार अवैध कत्तलखानों और पशु तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानून और समाज दोनों के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंशों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जो कचरा एवं पॉलिथीन खाकर जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।उन्होंने आगे कहा कि गोरक्षा के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को कई बार झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है, जिससे उनका मनोबल टूटता है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि वह निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे और गौसेवकों को संरक्षण प्रदान करे।सुप्रसिद्ध छात्र नेता खुशबू पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि “गौ सम्मान आह्वान अभियान” देशभर के पूज्य साधु-संतों के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा एक व्यापक जन-जागरण अभियान है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि आगामी 27 अप्रैल को प्रत्येक अनुमंडल में कम से कम 11,000 हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा, जिसके लिए अभी से संगठित प्रयास प्रारंभ करने की आवश्यकता है।


मुखिया संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि गौसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि यह सामाजिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध कत्तलखानों पर तत्काल रोक लगाई जाए। तथा पशु तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जाए और गौवंशों के संरक्षण हेतु स्थायी व्यवस्था विकसित की जाए।


बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं एवं नागरिकों ने एकजुट होकर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को सफल बनाने का संकल्प लिया और 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...