⚡ ब्रेकिंग News

नबीनगर प्रखंड के सात पैक्स का चुनाव : दूसरा या अंतिम दिन कुल 76 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद ।आज दिनांक 07/03/2026 नबीनगर प्रखंड का पैक्स चुनाव के लिए नामांकन का दूसरा एवं आखिरी दिन संपन्न हो गया। नामांकन दाखिल को लेकर प्रखंड कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों में काफी गहमागहमी रही ।उम्मीदवारों के समर्थकों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर नारे लगाए ।नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को 8 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए और 68 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कुल 7 पैक्स का चुनाव होना है, जिसमें महुआव, नाउर, तोल, मूंगिया, बसडीहा, खजुरी पांडु और टंडवा पैक्स शामिल हैं ।अध्यक्ष पद के लिए महुआव से अभिषेक कुमार सिंह उर्फ वरुण सिंह,नाउर से शिवशंकर सिंह,टंडवा से संजय कुमार पासवान, बसडीहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दीपक तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया,खजुरी पांडु से अमृत कुमार सिंह,मूंगिया से डॉक्टर प्रसाद सिंह,दिलीप यादव और तोल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक ही प्रत्याशी उमाकांत सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।वहीं सदस्य पद के लिए  महुआव पैक्स से 7, नाउर से 11 ,बसडीहा से 11, खजुरी पांडु से 9 ,मूंगिया से 12  तोल पैक्स से 8,टंडवा पैक्स से 10 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया । निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए कुल 3 टेबल बनाया गया जहां उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया ।बीडीओ ने बताया कि चुनाव में 11 तारीख को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। वहीं वोटिंग 18 मार्च को और मतगणना 19 मार्च को निर्धारित है।नामांकन में सहयोग के लिए शिक्षक धनंजय सिंह,मनीष कुमार,संजीव कुमार सिंह,आनंद कुमार,मुकेश कुमार,रामजय कुमार,शैलेंद्र कुमार,सुशील कुमार सहित अन्य प्रखंड कार्यालय कर्मी शामिल थे।वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...