⚡ ब्रेकिंग News

महिलाओं की समस्याओं पर होगी सीधी सुनवाई: 11 मार्च को महराजगंज में महिला जनसुनवाई, महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहेंगी मौजूद...



महिलाओं की समस्याओं पर होगी सीधी सुनवाई: 11 मार्च को महराजगंज में महिला जनसुनवाई, महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहेंगी मौजूद...



महराजगंज:-महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 11 मार्च को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक 11 मार्च 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन सभागार, महराजगंज में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाना है।

जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े मामलों जैसे घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, सामाजिक समस्याएं तथा अन्य शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और पात्र महिलाओं को इनका लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा।

बैठक के दौरान निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को लाभ दिलाने के मामलों पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी पीड़ित एवं वंचित महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें उत्पीड़न, पारिवारिक समस्या या किसी सरकारी योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो वे 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा सके।

         प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...